{"_id":"642887a236d4ff880e06c5d4","slug":"the-target-was-incomplete-since-six-months-when-the-deadline-for-vaccines-came-to-an-end-success-was-achieved-in-five-days-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-190-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छह माह से लक्ष्य था अधूरा, टीकों की समय सीमा समाप्त होने को आई तो पांच दिन में सफलता लगी हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छह माह से लक्ष्य था अधूरा, टीकों की समय सीमा समाप्त होने को आई तो पांच दिन में सफलता लगी हाथ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। ट्राइसिटी में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 55 नए लोग संक्रमित मिले। पंचकूला में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ाेत्तरी होती जा रही है। शनिवार को पंचकूला में भी 11 संक्रमित मिले हैं। दोबारा कोरोना सक्रिय होने और छह माह से रखे टीकाें की समय सीमा समाप्त होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर पांच दिन में 1390 लोगों को टीका लगाया। डॉक्टरों, एएनएम और आशा वर्करों ने फोन कर लोगों को बुलाकर टीका लगाया। कोवैक्सीन के यह टीके छह माह से रखे हुए थे। कोवैक्सीन की डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर्स को अपने क्षेत्रों में भेजा। इसमें नर्सों की ड्यूटी लगातार पूरी तरह टीका लगाया गया। पंचकूला उप सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण इंचार्ज डॉ. मीनू सासन ने बताया कि पंचकूला में पहली और दूसरी डोज का जो लक्ष्य रखा गया था। उसे पूरा कर लिया गया। पंचकूला में तीन प्रकार की वैक्सीन आई थी। इसमें कोविडशील्ड, कोर्बिवेक्स और कोवैक्सीन थी। इसमें कोविडशील्ड, कोर्बिवेक्स का टीकाकरण पूरा किया जा चुका था। वहीं 25 मार्च तक कोवैक्सीन की 1390 डोज बची थी। इसे लगवाने के लिए लोग नहीं आए। यह कोवैक्सीन 31 मार्च को एक्सपायर हो रही थीं। इसी तरह अभियान चलाकर यह लगाया गया।
सीएमओ ने बैठक कर बनाया प्लान
कोवैक्सीन की समय सीमा समाप्त होने के पांच दिन पहले सीएमओ ने बैठक कर टीकाकरण करने के लिए कदम उठाया। उन्होंने वैक्सीन को खपाने के लिए क्षेत्र में कार्यरत आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई। लोगों को आशा वर्कर्स और डॉक्टरों ने फोन किया। इसमें आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर नर्सों और डॉक्टरों की देखरेख में टीकाकरण किया। इसमें अधिकतर कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी के लोगों को टीका लगाया गया। 25 से 28 मार्च के बीच 410 का टीकाकरण किया। इसके बाद टीम ने तेजी से काम कर छह दिन में यह टीका लगाया गया।
इस तरह हुई को वैक्सीनेशन
तारीख टीकाकरण
26 मार्च-- -- -135
27 मार्च-- -- -135
28 मार्च-- -- 140
29 मार्च-- -450
30 मार्च-- -- 530
कोरोना के 11 नए मामले सामने आए
पंचकूला जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसमें नौ मामले पंचकूला से आए हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना के 155 नए सैंपल लिए गए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 33 नए मामले सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क पहनकर घर के बाहर जाएं। इसके अलावा शनिवार को चंडीगढ़ में 32 जबकि मोहाली में 12 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
पंचकूला में जो भी टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। उसे पूरा किया गया है। इसके लिए आशा वर्कर्स, नर्सिंग ऑफिसर और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की है। इसमें कोई भी टीका एक्सपायर नहीं हुआ है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
सीएमओ ने बैठक कर बनाया प्लान
कोवैक्सीन की समय सीमा समाप्त होने के पांच दिन पहले सीएमओ ने बैठक कर टीकाकरण करने के लिए कदम उठाया। उन्होंने वैक्सीन को खपाने के लिए क्षेत्र में कार्यरत आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई। लोगों को आशा वर्कर्स और डॉक्टरों ने फोन किया। इसमें आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर नर्सों और डॉक्टरों की देखरेख में टीकाकरण किया। इसमें अधिकतर कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी के लोगों को टीका लगाया गया। 25 से 28 मार्च के बीच 410 का टीकाकरण किया। इसके बाद टीम ने तेजी से काम कर छह दिन में यह टीका लगाया गया।
विज्ञापन
इस तरह हुई को वैक्सीनेशन
तारीख टीकाकरण
26 मार्च
27 मार्च
28 मार्च
29 मार्च
30 मार्च