फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The strike is over, but the city remains buried in garbage.

Panchkula News: हड़ताल खत्म, पर शहर अब भी कूड़े में दबा

Sun, 17 May 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The strike is over, but the city remains buried in garbage.
पंचकूला सेक्टर 11 की मार्केट में पिघला डस्टबिन और पड़ा कूड़ा।
रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में गंदगी के ढेर, लावरिस पशुओं का जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहरवासियों को गंदगी से राहत नहीं मिल पाई है। रिहायशी इलाकों से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक जगह-जगह कूड़े के ऊंचे ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर मुख्य सड़कें और मोड़ कचरे से अटे पड़े हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
लोगों के अनुसार सेक्टर-7, 14 और 19 में अंदरूनी सड़कों, मोड़ों और खाली प्लॉटों में कूड़ा जमा होने से डंपिंग स्टेशन जैसे हालात बन गए हैं। वहीं सेक्टर-16/17 और अभयपुर क्षेत्र में भी कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे सड़कों पर गंदगी फैल रही है। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के बाहर और मुख्य मार्गों पर पड़ा वेस्ट मैटेरियल और कचरा सड़ने लगा है।
विज्ञापन


कूड़े पर मंडरा रहे लावारिस पशु
कूड़े के ढेरों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशु कचरे को सड़कों पर फैला देते हैं, जिससे हालात और खराब हो रहे हैं। सड़न और बदबू से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हड़ताल समाप्त होने के बावजूद नगर निगम की सफाई व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। कई इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रहीं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर से कूड़े के ढेर हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed