{"_id":"65f60ac4273a67841f04fd85","slug":"the-splendor-of-pen-camera-canvas-and-fashion-seen-in-nifts-annual-festival-pkl-office-news-c-87-1-pan1006-110114-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निफ्ट के वार्षिक उत्सव में दिखा कलम, कैमरा, कैनवास और फैशन का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निफ्ट के वार्षिक उत्सव में दिखा कलम, कैमरा, कैनवास और फैशन का जलवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-23 में स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में वार्षिक उत्सव कल्पना-2024 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस उत्सव में रचनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिश्रण देखने को मिला। इस वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने अपने साथ सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ छात्रों ने लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों की भरमार देखने को मिली। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रतिभागियों को एक मंच दिया गया।
वहीं, फोटोग्राफी और पेंटिंग के शौकीनों ने अपनी प्रदर्शनी से सबका दिल जीत लिया। विभिन्न गतिविधियों के साथ निफ्ट में क्राफ्ट बाजार में पंजाब और हरियाणा के हथकरघा और हस्तशिल्प के कारीगरों की ओर से बनाई गई हस्तशिल्प सामग्री के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ निफ्ट की शाम फैशन शो से चमकदार रही। फैशन शो में फैशन डिज़ाइन,फैशन टेक्नोलॉजी विभाग, टेक्सटाइल डिज़ाइन विभाग के छात्र सुंदर आकर्षित ड्रेस पहन कर रैंप वार्क जलवा बिखराते दिखे। दो दिनों तक चले इस वार्षिक उत्सव कल्पना में प्रोफेसर और सीआईसी डॉ. श्रुति गुप्ता, संयुक्त निदेशक दीपक राणा, डॉ. निकिता, डॉ. सोनाली श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका साहू, भारती पाहुजा केतन ढिल्लों, सहायक प्रोफेसर और डॉ. अनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों समेत शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ सभी लोगों को स्वागत करते हुए सबको बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त आईजी ईश्वर सिंह दूहन ने शिरकत करते की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आईटीबीपी के कमांडेंट सुनील कांडपाल ने क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन किया। इस दौरान कॉलेज की पत्रिका के तीसरे संस्करण का भी विमोचन किया गया।