फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The speed on the Panchkula-Shimla highway kept crawling for hours.

Panchkula News: पंचकूला-शिमला हाईवे पर घंटों रेंगती रही रफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The speed on the Panchkula-Shimla highway kept crawling for hours.
चंडीमंदिर। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चंडीमंदिर टोल प्लाज़ा से रामपुर सियुड़ी तक कई घंटों भीषण जाम लगा रहा, जिसमें हजारों वाहन फंसे रहे। पंचकूला से पिंजौर और पिंजौर से पंचकूला आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंडीमंदिर से सूरजपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट किया गया था। लेकिन जल्दबाजी में कुछ वाहन चालकों ने बसों, टैंकरों और कारों को सूरजपुर कट से गलत लेन में उतार लिया। नतीजा यह हुआ कि पंचकूला और पिंजौर की ओर जाने वाला ट्रैफिक आमने-सामने आकर फंस गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं और रफ्तार पूरी तरह थम गई। दोपहर से शुरू हुआ जाम देर रात तक रुक-रुक कर जारी रहा। पुलिस और टोल कर्मियों की कोशिशों के बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन


पुलिस देर से पहुंची
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती घंटों में पुलिस बल मौके पर नहीं था जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में चंडीमंदिर और अमरावती एनक्लेव से पुलिस टीम और टोल प्लाजा का अतिरिक्त स्टाफ मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्रबंधन ने मानी लापरवाही
टोल प्लाजा के प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था, लेकिन कुछ वाहन चालकों की लापरवाही से जाम की स्थिति बनी। अतिरिक्त स्टाफ बुलाकर पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed