फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The spectators were stunned to see the stunts of the snowmen

Panchkula News: हिमवीरों ने करतब देख दर्शक दंग

Tue, 01 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The spectators were stunned to see the stunts of the snowmen
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन की सेवानिवृत्त पर फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैट उपमहानिरीक्षक डॉ. टेकचंद ने मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह दुहन का स्वागत किया। परेड के उपरांत बैंड प्रदर्शन, योग प्रदर्शन, पीटी प्रदर्शन, जांबाज टीम की ओर से बाइक प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।
परेड की कमान संभाल रहे सहायक सेनानी संदीप कलकल की ओर से मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गई। उसके उपरांत महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन की ओर से परेड का निरीक्षण किया गया। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने परेड व अन्य प्रदर्शन के लिए प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेनानी प्रशिक्षण सुनील कांडपाल, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं समस्त अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

37 वर्ष एक माह एक दिन की निभाई सेवा, मिले कई पदक
आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 37 वर्ष एक माह एक दिन की सेवा की है। इस दौरान उन्होंने लेह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में अपनी सेवाएं दी हैं। सेवा के दौरान सराहनीय कार्य के लिए कठिन सेवा पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक, विदेश सेवा पदक, संयुक्त राष्ट्र सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक व भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए नौ महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों ने पुष्प वर्षा कर दी विदाई

परेड के उपरांत सैनिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय ने अपने अनुभवों को साझा किया। दोपहर बाद महोदय ने प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सर्वधर्म पूजास्थल जाकर पूजा-अर्चना की। हिमवीरों ने पुष्प वर्षा करते हुए महानिरीक्षक को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed