फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The smallest activities of 424 booths were monitored through web casting cameras

Panchkula News: वेब काॅस्टिंग कैमरे से 424 बूथों की छोटी से छोटी गतिविधियों पर रखी गई नजर

Sun, 26 May 2024 05:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The smallest activities of 424 booths were monitored through web casting cameras
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लोकसभा चुनाव की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखने, सुरक्षा व्यवस्था का आकलन और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर वेब काॅस्टिंग कैमरे लगाए गए थे। कालका और पंचकूला विधानसभा के 424 बूथों की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस कंट्रोल रूम से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने तमाम गतिविधियों पर नजर रखी।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 424 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन सभी बूथों पर वेब काॅस्टिंग कैमरे लगाए गए। इन कैमरों का कंट्रोल रूम लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाॅल में बनाया गया और हर विधानसभा को लेकर अलग-अलग स्क्रीन लगाई गई। प्रत्येक विधानसभा की स्क्रीन पर नजर रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारी सुबह से लेकर सायं तक प्रत्येक बूथ की गतिविधियों को एक जगह पर बैठकर देखते रहे। उपायुक्त ने एआरओ को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश भी दिए
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम में बैठकर तमाम व्यवस्थाओं को देखा गया। इन कैमरों के जरिए प्रेजाइडिंग ऑफिसर, एपीओ, पीओ सहित अन्य अधिकारियों की गतिविधियों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed