फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The situation worsened in the sectors due to dirt, the president asked the officers, why the garbage is not being raised

गंदगी से सेक्टरों में हालात खराब, विस अध्यक्ष ने अफसरों से पूछा, आखिर क्यों नहीं उठ रहा कूड़ा

Thu, 28 Apr 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The situation worsened in the sectors due to dirt, the president asked the officers, why the garbage is not being raised
पंचकूला। सफाई नहीं होने और कूड़े का उठान नहीं होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निगम की तरफ से बुधवार को कुछ कूड़ेदानों से कूड़ा उठाया गया लेकिन अन्य क्षेत्रों में गंदगी से उठने वाले बदबू से लोग परेशान हैं। नगर निगम की नाकामी का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-5, 7, 9, 14, 15, 19, इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 और 2 सहित शहर के सभी क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। नगर निगम की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन योजना विफल होने के बाद लोगों ने अपना कचरा घरों के बाहर सड़क और ग्रीन बेल्ट में फेंकना शुरू कर दिया है। तीन-चार दिन से उठान नहीं होने के कारण अब कचरा सड़ने लगा है। लोग इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से कर रहे हैं, मगर समस्या का समाधान हो नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बढ़ने लगे मच्छर, मलेरिया का डर
गंदगी के कारण शहर में मच्छर बढ़ने लगे हैं। इससे अब लोगों को मलेरिया फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोग मच्छरों से बचने के लिए अपने स्तर पर उपाय कर रहे हैं। नगर निगम की तरफ से फॉगिंग भी नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे और बदबू के कारण हेल्दी वातावरण नहीं रहता है। बदबू के कारण सांस और फेफड़ों से संबंधित मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - डॉ. अमरजीत, वरिष्ठ चिकित्सक, नागरिक अस्पताल

हम टीम के साथ शहर की सड़कों का दौरा कर रहे हैं। जहां भी गंदगी मिलेगी उसका उठान कराया जाएगा। वीरवार से शहर साफ-सुथरा नजर आएगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की योजना को भी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। - अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed