फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The sacrilege of Sri Guru Granth Sahib in the first Patshahi of Gurudwara Guru Nanak Dev Ji, anger in the sangat

गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी की पहली पातशाही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, संगत में रोष

Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The sacrilege of Sri Guru Granth Sahib in the first Patshahi of Gurudwara Guru Nanak Dev Ji, anger in the sangat
रोष प्रकट करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। गांव खोलमोला के गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी पहली पातशाही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। इसे लेकर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरचरण सिंह ने पुलिस को शिकयत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर इससे सिख संगत में रोष है। संगत ने कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रंथी गुरचरण सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वो प्रतिदिन की तरह नितनेम पाठ करने गुरुद्वारा साहिब आया तो उसने देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग (पेज) करीब 13 साइड से फटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने लाउड स्पीकर में इसकी सूचना गांव वालों को दी।
विज्ञापन

उधर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर मंगलवार की सुबह श्री गुरुद्वारा मंजी साहिब पिंजौर में श्री केसगढ़ साहिब से पांच प्यारे, सरदार जगजीत सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब, मलकीत सिंह मैनेजर गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब, दलजीत सिंह एसजीपीसी हिमाचल प्रदेश, हरपाल सिंह एसजीपीसी अंबाला, अमरीक सिंह एसजीपीसी, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब हेड ग्रंथी सुखजिन्द्र सिंह, भीम सिंह प्रधान श्री गुरु हरिराय प्रचार कमेटी, हरप्रीत सिंह आदि पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नाडा साहिब हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने कहा कि आए दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले बढ़ते जा रहे हैं जोकि एक बड़ी चिंता का विषय है, इसमें कही न कहीं प्रशासन और सरकार पर भी सवाल खड़े होते हैं।

गुरुद्वारा साहिब में कैमरे लगवाने की मांग
जगजीत सिंह ने कहा गुरुद्वारा साहिब में कोई भी कैमरा नहीं लगा हुआ है। इस कारण ऐसी हरकत करने वाला बचा है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में कैमरे लगवाने और गुरुद्वारा साहिब में किसी सेवादार की हर समय मौजूदगी की मांग की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वो गंभीरता से इस मामले में कार्रवाई के लिए डीसी पंचकूला को मांगपत्र सौंपेंगे। अगर तय समय में कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed