फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The ruling MLA became vocal on the broken roads In Haryana

टूटी सड़कों पर सत्ताधारी विधायक मुखर: नायर बोले- मुझे मंत्री बनाओ, फिर दिखात हूं अधिकारी कैसे नहीं सुनते

Thu, 11 Aug 2022 03:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 03:55 AM IST
सार

मानसून सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल व शून्यकाल में सत्ताधारी विधायकों ने अफसरशाही को निशाने पर रखा। अधिकारियों और मंत्रियों की कार्यप्रणाली से नाराज होडल के विधायक जगदीश नायर ने कहा कि अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
The ruling MLA became vocal on the broken roads In Haryana
Haryana Assembly

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल व शून्यकाल में सत्ताधारी विधायकों ने अफसरशाही को निशाने पर रखा। हलकों में टूटी सड़कों और लंबित परियोजनाओं को लेकर भाजपा और जजपा विधायक सिलसिलेवार अधिकारियों के खिलाफ बोले और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं तक को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

विज्ञापन


अधिकारियों और मंत्रियों की कार्यप्रणाली से नाराज होडल के विधायक जगदीश नायर ने यहां तक दिया कि अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा। मंत्रियों को संबोधित करते हुए नायर ने कहा कि, अगर अधिकारी आप के बस में नहीं तो उन्हें (नायर) को मंत्री बनाएं फिर मैं दिखाता हूं कि अधिकारी कैसे काम नहीं करते।
विज्ञापन


कैथल से विधायक लीला राम गुर्जर ने भी कुछ इसी तरह की नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों की खिंचाई की। लीला राम ने कहा कि सीएम की घोषणा के बावजूद अब विभाग कैथल में एलिवेडिट पुल बनाने से इंकार कर रहा है। इसके अलावा, क्योड़क और ग्योंग ड्रेन का काम शुरू नहीं हुआ। वह इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव से भी मिला, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लीला राम ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे हलके में तीन साल में एक भी रोड़ी नहीं लगी : सत्यप्रकाश
पटौदी से भाजपा के विधायक सत्यप्रकाश तो यहां कह दिया कि पिछले तीन साल में उनके हलके में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क बनाने के लिए एक रोड़ी भी नहीं लगाई गई। हलके की अधिकतर सड़कें टूटी पड़ी हैं और गडडों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। हालांकि, जैसे ही विधायक अपनी बात खत्म कर सीट पर बैठे तो उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रभारी दुष्यंत चौटाला सत्यप्रकाश को अपने पास बुलाया और बात की।

दादा गौतम ने दुष्यंत पर फिर साधा निशाना
भाजपा के साथ जजपा के विधायक भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं रहे। नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि विधायकों की तो क्या यहां मुख्यमंत्री की नहीं कोई सुनता। दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए गौतम ने कहा कि ये पीडब्ल्यूडी मंत्रालय ही गलत जगह फंसा है, इसलिए हलके में सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। गुहला चीका से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने चीका में बस स्टैंड नहीं है, जमीन भी दे दी डेढ़ साल से कोई सुनवाई नहीं हुई। नपा चेयरमैनों से डीडी पावर छीनने की तैयारियां चल रही है, यह गलत है। सरकार को और अधिक पावर देनी चाहिए।

टूटी सड़क के कारण अपने मामा के गांव भी नहीं जा रहा
बवानीखेड़ा से भाजपा के विधायक बिसंबर सिंह ने कहा कि सड़क टूटी हुई होने के कारण वह अपने मामा के गांव भी नहीं जा पा रहे हैं। जाते हैं तो मामा कहते हैं कि, आपका क्या फायदा हुआ जब गांव की सड़क भी नहीं बनवा सकता। विधायक ने कहा कि उसके मामा गांव बलंभा में है। कलंगा से बलंभा की सड़क बनाई जाए, इसके लिए वह कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।


बुढ़ापा पेंशन में शर्तं हटाने की मांग
बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि बुजुर्ग पेंशन के मामले में 2 लाख की शर्त हटाकर सभी बुजुर्गों को यह राशि दी जाए। सरकार द्वारा लगाई गई शत्रें गलत हैं और इनको हटाना चाहिए। सत्ताधारी विधायकों द्वारा काम नहीं होने की बात कहने पर नेताप्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बीएल सैनी ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कैसे चल रही है, जब विधायकों के काम नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed