फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The RTI Commission ordered the formation of an SIT to investigate the matter.

Panchkula News: आरटीआई आयोग ने जांच करने के लिए एसआईटी गठित करने के दिए आदेश

Wed, 03 Sep 2025 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
The RTI Commission ordered the formation of an SIT to investigate the matter.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब राज्य सूचना आयोग ने सुनवाई करते हुए भगोड़े व्यक्ति को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी करने संबंधी मामले की जांच करने के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं।
पंजाब राज्य सूचना आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मक्खू तहसील जीरा जिला फिरोजपुर निवासी गीतिका द्वारा लोक सूचना अधिकारी कार्यालय एडीसीपी-3 पुलिस आयुक्त लुधियाना और प्रथम अपीलीय प्राधिकरण कार्यालय पुलिस आयुक्त लुधियाना के विरुद्ध दायर अपील की सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि साहिल मल्होत्रा
विज्ञापन

के खिलाफ वुमन सेल फिरोजपुर में एफआईआर 3 दिसंबर 2018 को दर्ज हुई थी। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति
को पंजाब पुलिस द्वारा पासपोर्ट संबंधी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की सुनवाई के उपरांत पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह ने आदेश जारी करते हुए पंजाब पुलिस के महानिदेशक को निर्देश दिए कि वे इस पूरे मामले में एसआईटी बनाकर जांच करवाएं और इसकी रिपोर्ट छह महीने के भीतर आयोग को प्रस्तुत करें। साथ ही आयोग को गलत जानकारी उपलब्ध करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed