फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The roads of Ghaggar bridge are not in good condition... 50 thousand vehicles are facing difficulty in commuting

Panchkula News: घग्गर पुल की सड़कें ठीक नहीं...50 हजार वाहनोंं को आने-जानेे में हो रही परेशानी

Fri, 15 Aug 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The roads of Ghaggar bridge are not in good condition... 50 thousand vehicles are facing difficulty in commuting
पंचकूला। घग्गर नदी पर बने दोनों पुलों की सड़कें ठीक नहीं होने के कारण 50 हजार वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ माजरी चौक के नजदीक पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर घग्गर पर बने पुल ढाई फीट का गड्ढा होने के बाद रिपेयर वर्क हो गया है, लेकिन अभी इससे अवागमन बाधित है। वहीं, सेक्टर 3-21 के घग्गर पुल की सड़क टूटने लगी है। यहां लगाई गई जाली भी कई जगह से टूट गई है। लोगों का कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचआई) की ओर से समय पर काम पूरा नहीं करने के कारण परेशानी बनी हुई है। इस कारण शहर के घग्गर पार लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पंचकूला जिले में घग्गर नदी पार करने के लिए वाहनों के दबाव को देखते हुए तीन पुल बनाए गए हैं। इसमें एक पुल पंचकूला-यमुनानगर हाईवे माजरी चौक के पास आता है। इसका काम एनएचआई की ओर से किया जाता है। वहीं, दूसरा पुल सेक्टर 3-21 के पास है। वहीं, तीसरा पुल अभी नया बनाया गया है। इस पुल पर सेक्टर-25 से पीरमुछल्ला और पंचकूला की सीमा के वाहनों की आवाजाही होती है। इन दोनों पुलों की मरम्मत का काम पीएमडीए की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

इस वजह से जाम की स्थिति हो रही विकराल
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर पुल धंसने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से इसकी मरम्मत की गई है। अभी पुल की मरम्मत नीचे की ओर से जारी है। पंचकूला पुलिस की ओर से इसकी बैरिकेडिंग की गई है। अभी पुल के आधे रास्ते से वाहनोंं का आवागमन हो रहा है। वहीं, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक जारी है। वहीं, पुल का आधा रास्ता होने के कारण जाम जैसे हालात बन गए हैं। दूसरी ओर सेक्टर 3-21 के घग्गर पुल की सड़क कई जगह पर टूटी हुई है। अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। घग्गर पुल की लगाई गई जाली भी कई जगह से खुल गई है। पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसे अभी तक ठीक नहीं किया है। वहीं, यहां पर दूसरा पुल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसे भी नहीं बनाया गया है। इस कारण यहां पर जाम के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ---
क्या कहते हैं लोग
बारिश के पहले पीएमडीए ने नहीं रिपेयर कीं सड़केें
पंचकूला के घग्गर पार नदी के सभी पुल से रोजाना पचास हजार वाहनों का अवागमन होता है। पीएमडीए ने बारिश से पहले सेक्टर 3-21 के घग्गर पुल की सड़क की रिपेयर और जाली टूटने की मरम्मत नहीं कराई। सड़क सही नहीं होने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। - अनीता रानी निवासी सेक्टर-28
बॉक्स --
मानसून में सड़कों की हालत हो जाती है खस्ता
मानसून की बारिश से पहले हर बार परेशानी बनी रहती है। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे माजरी चौक के पास टूट गया। सड़क पर गड्ढे हैं। इस कारण अवागमन में परेशानी होती है। एनएचआई की ओर से समय पर सड़कों की देखरेख नहीं होती है। बारिश के मौसम में दिक्कत आती है।
- अशोक कुमार निवासी सेक्टर -25
बॉक्स ---
घग्गर नदी पर नए पुल का जल्द निर्माण हो
सेक्टर 3-21 के घग्गर पुल के साथ एक नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। इस पुल का काम जल्द पूरा किया जाए जिससे कि घग्गर पार के लोगों को आवागमन अच्छा हो सके। अभी तक इस पर काम नहीं शुरू हुआ है। हमारी मांग है इसका काम जल्द पूरा किया जाए।
- धरम सिंह निवासी सेक्टर -28
बॉक्स ---
मानसून से पहले घग्गर पुल का निरीक्षण होना चाहिए था
बारिश के मौसम आने के बाद जब पुल खराब होता है, तब सभी विभाग सक्रिय होते हैं। घग्गर पर बने पुल का निरीक्षण कर मानसून से पहले से ठीक करना चाहिए था ताकि लोग परेशान न हों।
-अनिल कुमार निवासी सेक्टर -25
कोट ---
अभी पंचकूला यमुनानगर-हाईवे माजरी चौक के पास के गड्ढे भरे जाने का काम पूरा कर लिया गया है। बारिश का मौसम होने के कारण पैचिंग वर्क को सूखने और गड्ढे के मरम्मत कार्य को पूरा होने में दस दिन का समय लगेगा। इसलिए इसे अभी नहीं खोला जाएगा। - पंकज कुमार, जेई, एनएचआई

कोट --
पीएमडीए के अंदर आने वाले सेक्टर 3-21 के घग्गर पुल का काम जल्द पूरा किया जाएगा। बारिश के बाद इन सभी सड़कों और टूटी हुई जालियों के काम को पूरा किया जाएगा। - एनके पायल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed