फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road recarpeting work will continue for three days

Panchkula News: तीन दिन चलेगा सड़क की रिकार्पेटिंग का काम

Mon, 12 May 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The road recarpeting work will continue for three days
11/15 चौक पर पीएमडीए द्वारा करवाया जा रहा सड़क की रिपेयर का कार्य। संवाद
पंचकूला सेक्टर-15-14 व 12-14 चौक को नए सिरे से बना रहा पीएमडीए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11-15 और 12-14 रैली चौक पर बनी मस्टिक एस्फाल्ट सड़क को उखाड़कर पीएमडीए नए सिरे से बनाएगा। इसका काम रविवार से विभाग ने शुरू कर दिया है। अगले तीन दिन तक यहां सड़क की रिकार्पेटिंग का काम चलेगा। इस बीच इन दोनों मार्गों पर आवाजाही में वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। सोमवार से बुधवार तक वाहन चालक इन मार्गों से निकलने बचें। दरअसल यह सड़क बनने के बाद डेढ़ साल भी नहीं टिक पाई थी। जिसपर काफी सवाल उठा था। करीब 77 लाख से दोनों राउंडअबाउट पर बनी सड़क चौक के किनारों से लेकर बीच-बीच में 50 फीसदी उखड़ गई थी। इस कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। सड़क टूटने के बाद मामले की शिकायत 27 फरवरी 2024 को उपायुक्त को विकास मंच ने दी थी। इसके जांच भी हुई। संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने 12 सितंबर को जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी को जांच के आदेश भी दिए थे। इसके बाद तय हुआ कि पुराने रेट के हिसाब से ही सड़क की रिकार्पेटिंग का काम होगा। अब यह सड़क नगर निगम नहीं बल्कि पीएमडीए के पास है।

एक चौक 37 और दूसरे पर 40 लाख रुपये खर्च कर निगम ने मस्टिक एस्फाल्ट की सड़क बनाई
नगर निगम ने सेक्टर-11-12-12ए-14 और सेक्टर-10-11-14-15 के चौक के आसपास मस्टिक एस्फाल्ट की सड़क बनाई थी। इनमें एक चौक पर 37 लाख और दूसरे पर 40 लाख रुपये का काम करवाया था। दोनों चौक की मस्टिक एस्फाल्ट बीच से उखड़ गई थी। इस कारण हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन


कोट
सेक्टर-11/15 और 12/14 रैली चौक बनी मस्टिक एस्फाल्ट सड़क को उखाड़कर नए सिरे से सड़क की रिकार्पेटिंग करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें करीब तीन से चार दिन का समय लगेगा। -अरविंद, एक्सईएन पीएमडीए पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed