{"_id":"68e53705a5ecb354c103ba76","slug":"the-road-on-the-project-road-of-the-ranjit-sagar-dam-project-was-opened-for-small-vehicles-panchkula-news-c-61-1-kot1001-103280-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट रोड पर छोटे वाहनों लिए खोला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट रोड पर छोटे वाहनों लिए खोला रास्ता
Tue, 07 Oct 2025 09:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट रोड पर स्थित व्यू प्वाइंट के पास पिछले महीने की 28 तारीख को हुई भारी लैंड स्लाइडिंग से रास्ता पूरी तरह आवागमन के लिए बंद हो गया था। बांध प्रशासन ने इसे पिछले दिन छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए खोल दिया है।
अभी भी रोड पर पड़े विशाल पत्थर के कारण वहां से बड़ी गाड़ियां ट्रक एवं ट्राले नहीं आ जा सकते। संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन के मुताबिक रोड पर पड़े बड़े पत्थर के कारण अभी तक यहां से बड़ी गाड़ियां जैसे ट्रक एवं ट्राले नहीं आ-जा सकते। पत्थर को यहां से हटाना ही पड़ेगा। लोगों की मुश्किलों को मद्देनजर रखते हुए इस रोड को छोटी गाड़ियों के लिए खोला गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यहां से आने-जाने वाले सभी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बड़े आराम से गाड़ी चलाएं।