फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road of ROB which started two days ago broke down, vehicular movement came to a standstill

Panchkula News: दो दिन पहले चालू हुए आरओबी की सड़क टूटी, वाहनों की आवाजाही ठप

Mon, 26 Aug 2024 03:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
The road of ROB which started two days ago broke down, vehicular movement came to a standstill
पिंजौर। दो दिन पहले पिंजौर-नालागढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की थी। लेकिन, उनकी खुशी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई।
विज्ञापन

पिंजौर की ओर आरओबी की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण आरओबी से भारी वाहनों सहित कार वगैरह की आवाजाही बंद कर दी गई है।आरओबी की सड़क के इतनी जल्दी टूट जाने पर लोगों की ओर से मीम्स बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरओबी की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसकी विजिलेंस जांच की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

ऐसा लगता है छोटे स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी जल्दी आरओबी रोड क्षतिग्रस्त हो गया तो आगे यह कितना चल पाएगा। लोहगढ़ की ओर आरओबी की सड़क ऊपर-नीचे दिख रही है। ऐसा दिखता है कि निर्माण के दौरान छोटे स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हों। आम व्यक्ति भी देख कर बता सकता है कि लोहगढ़ की ओर आरओबी का हिस्सा सही प्रकार से नहीं बनाया गया। लेकिन, अधिकारियों को यह क्यों नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के दौरान स्थानीय लोग गड्ढों और जाम की समस्या से परेशान थे। सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे थे कि आरओबी का जल्दी निर्माण हो, ताकि उन्हें हर रोज के जाम से मुक्ति मिले। अब लाखों की लागत से बने इस आरओबी की सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने पर लोगों में रोष है।

आरओबी पर स्ट्रीट लाइट जुगाड़ कर लगाई
इसके अलावा आरओबी पर स्ट्रीट लाइट जुगाड़ कर लगाई गई है। लाइट को लगाने में कहीं लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है तो कहीं पर लोहे के छोटे टुकड़े लगा दिए गए हैं। लोगों का कहना था कि रोड निर्माण के दौरान जेई, एसडीओ, एक्सईएन सहित प्रशासन की जवाबदेही बनती है। उन्होंने मांग की कि सरकार, विभागीय अधिकारी बयान जारी कर बताएं कि रोड इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने का क्या कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed