Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road in Kundi village has been turned into a parking spot.

Panchkula News: गांव कुंडी में सड़क को बना दिया पार्किंग का अड्डा

Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The road in Kundi village has been turned into a parking spot.
पंचकूला। गांव कुंडी की मुख्य सड़क पर अवैध कार पार्किंग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़क के बीचोबीच खड़ी गाड़ियों के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। रोष जताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य आवश्यक वाहन भी यहां से नहीं निकल पाते।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगर निगम सेक्टर-20 पुलिस चौकी और उपायुक्त पंचकूला को शिकायतें दे चुके हैं कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि आसपास की सोसाइटियों के कुछ किराएदार अपनी गाड़ियां गांव की मुख्य सड़क पर खड़ी कर देते हैं जिससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवनीत लुबाना, नरेश कुंडी, अर्जुन, अर्शदीप, कुलजीत, अमरजीत, काकू गुर्जर, राजरानी, ओम प्रकाश, नरेश धीमान, बंटी और हर्ष ने बताया कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क को आम आवागमन के लिए सुचारू बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed