फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road from Sector 15 to Sector 20 at Parshuram Chowk is jammed, taking half an hour to clear.

Panchkula News: परशुराम चौक पर सेक्टर-15 से सेक्टर-20 जाने वाले मार्ग पर लगा जाम, आधा घंटा लग रहा निकलने में

Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The road from Sector 15 to Sector 20 at Parshuram Chowk is jammed, taking half an hour to clear.
परशुराम चौक के पास सड़क धंसने के कारण मरम्मत कार्य जारी
विज्ञापन

दोपहर और शाम के समय वाहन चालकों को परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित परशुराम चौक के पास सड़क धंसने के बाद दिसंबर माह से चल रहे मरम्मत कार्य के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वीरवार दोपहर को भी सेक्टर-15 से सेक्टर-20 जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक लाइट के पास लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को पूरा दिन काफी परेशानी हुई। इस दाैरान लोगों को निकलने में करीब आधा घंटा लग रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक निकालने के लिए ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाए या फिर विपरीत दिशा से जैसे पहले ट्रैफिक निकाला जा रहा था वैसे की ट्रैफिक निकालने की व्यवस्था की जाए।
सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। पंचकूला पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। अमरटैक्स चौक की दिशा में जाने वाले वाहनों को विकास नगर लाइट पाॅइंट से सेक्टर-15/16 चौक और 11/15 चौक होते हुए वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के वक्त में ज्यादा परेशानी
शाम के समय दफ्तर से लौटने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं एंबुलेंस और अन्य आपात वाहन भी आसानी से मार्ग नहीं निकाल पा रहे। लोगों का कहना है कि सड़क धंसने की समस्या काफी समय से बनी हुई है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। फिलहाल अस्थायी बैरिकेड लगाकर एक तरफ का रास्ता बंद किया है जिससे परेशानी और बढ़ गई है। यातायात पुलिस के अनुसार जाम को देखते हुए मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं लेकिन सिंगल लेन होने के कारण ट्रैफिक दबाव लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed