फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The problems of laborers were placed before the Labor Minister

Panchkula News: श्रम मंत्री के सामने रखीं मजदूरों की समस्याएं

Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The problems of laborers were placed before the Labor Minister
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। जिला जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पंचकूला में भवन निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के श्रममंत्री अनूप धानक से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सिहाग ने राज्य मंत्री को बताया कि सरकार द्वारा भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों के हित के लिए बनाया गया भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी ही मजदूरों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता सालों से उनको नहीं दी जा रही हैं। सिहाग ने बताया कि मजदूर इस बोर्ड के कर्मचारियों व अधिकारियों की मनमानी से परेशान हैं। सिहाग ने बताया कि राज्य मंत्री अनूप धानक ने इस मामले में संज्ञान लेकर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को किसी तरह की परेशानी न हो और सरकार की योजनाओं का लाभ उनको मिले इसके लिए संबंधित अधिकारी अपना काम जिम्मेवारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इस मामले में लापरवाही करेगा उस पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पार्षद राजेश निषाद, जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के संगठन मंत्री सुरेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर धनखड़, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केसी भारद्वाज, कर्मचारी मजदूर नेता महेंद्र शर्मा, मजदूर नेता मास्टर रंजीत, हरियाणा वाल्मीकि महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र लौट, पूर्व पार्षद प्रेम मलिक, जसवीर जस्सी, सुरेश बैनिवाल, कृष्ण कुमार, कर्मचारी नेता जिले सिंह, हीरामन वर्मा, सचिन सिहाग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed