{"_id":"69415017dbb9c6c10b0bbbe8","slug":"the-pressure-of-demands-of-farmers-and-laborers-increased-a-memorandum-was-submitted-to-the-mla-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130608-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किसानों-मजदूरों की मांगों का दबाव बढ़ा, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किसानों-मजदूरों की मांगों का दबाव बढ़ा, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र में वादे और लंबित मुद्दे उठाने की मांग, नहीं सुनी तो कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) ने हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों के लिए हरियाणा सरकार पर मांगों का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में किसानों और मजदूरों से किए वादों व लंबित मांगों को उठाने और उन्हें पूरा कराने की मांग के लिए विधायकों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन को भी संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया।
विधानसभा में मजबूती से उठाने की मांग
किसानों ने अपने जनप्रतिनिधि से मांग की कि वे विधानसभा में किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज मजबूती से उठाएं। संगठन ने स्पष्ट किया कि हरियाणा की जनता यह देखेगी कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उनके मुद्दों को सदन में उठाते हैं या नहीं। बीकेयू ने चेतावनी दी कि यदि विधायकों ने विधानसभा में इन मुद्दों को नहीं उठाया, तो भविष्य में जनता के बीच आने पर उनसे जवाब मांगा जाएगा।
मांगें न मानीं तो तीन दिन का धरना
संगठन ने साफ किया कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री आवास के सामने कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
पदाधिकारियों की मौजूदगी, आंदोलन तेज करने का संकल्प
इस दौरान बीकेयू शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब, पंचकूला जिला प्रधान कुलदीप सिंह, गुरमुख सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, हरमन सिंह, सुरजीत सिंह नंबरदार, गुरतेग सिंह भोला सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।