फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The President of All India Mahila Congress said - Haryana went back 70 years in the field of development in seven years

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बोलीं- सात सालों में हरियाणा विकास के क्षेत्र में 70 साल पीछे चला गया

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The President of All India Mahila Congress said - Haryana went back 70 years in the field of development in seven years
डिसूजा का स्वागत करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का कहना है कि हरियाणा की भाजपा सरकार के कार्यकाल के सात साल पूरे हो रहे हैं। यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि शर्म का विषय है। हरियाणा के लिए यह सात साल किसी साढ़ेसाती से कम नहीं हैं। इन सात सालों में हरियाणा विकास के क्षेत्र में 70 साल पीछे चला गया है। नेटा डिसूजा सोमवार को पंचकूला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंची थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सात वर्ष के दौरान बेरोजगारी ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रत्येक सर्वे में हरियाणा की बेरोजगारी दर लगातार बढ़ी है। हरियाणा में महिलाओं के साथ होने आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। आज हालात यह हैं कि हरियाणा में डीएपी खाद के लिए मारामारी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को पार्टी की एकजुटता के लिए लामबंद होने की अपील करते कहा कि हरियाणा की महिलाएं अगर ठान लें तो प्रदेश सरकार को चलता कर सकती है। यहां की महिलाओं में यह क्षमता है कि वे जनविरोधी सरकार को सबक सिखा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आधी आबादी को बराबरी का हक देने की बातें सिर्फ अपने भाषणों में ही करती है, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तकरीबन 78 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं। इससे पहले हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने नेटा डिसूजा का पंचकूला पहुंचने पर स्वागत किया। सुधा ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में महिला कांग्रेस और भी मजबूत संगठन के रूप में दिखाई देगी। इस मौके पर उनके साथ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं हरियाणा मामलों की प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा, नंदिता हुड्डा, सचिव सुनीता सहरावत, नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, हरियाणा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष विमला सरोहा और हरियाणा महिला सेवादल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने भी महिलाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

नेटा ने हरियाणा की महिलाओं को दिया नारा
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने हरियाणा दौरे के दौरान यहां की महिलाओं को नारा दिया कि घर-घर तक यह संदेश पहुंचाना है, अगली बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिलाएं इसी संकल्प के साथ आगे बढ़कर अपने साथ अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ेगी। नेटा डिसूजा ने बताया कि हरियाणा में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हरियाणा महिला कांग्रेस की ओर से जिला स्तर पर कानूनी प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे, जोकि महिलाओं को आने वाली किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान करने में उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed