फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The political chessboard is set for the mayor's seat, with contenders vying for tickets.

Panchkula News: मेयर की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात, दावेदारों में मची टिकट की होड़

Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The political chessboard is set for the mayor's seat, with contenders vying for tickets.
चुनावी दंगल: मेयर की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात
विज्ञापन

पंचकूला की सत्ता के लिए शह और मात का खेल शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर की सरकार के लिए बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही पंचकूला की गलियों से लेकर चंडीगढ़ के सियासी गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। 10 मई को जनता जनार्दन ईवीएम का बटन दबाकर शहर का मुकद्दर तय करेगी लेकिन उससे पहले असली दंगल पार्टियों के भीतर टिकट हासिल करने को लेकर चल रहा है। 13 मई को जब नतीजे आएंगे तब साफ होगा कि पंचकूला का ताज किसके सिर सजेगा।

अनुभव के साथ जाएं या नए जोश पर खेलें दांव?
सत्ताधारी भाजपा के खेमे में दावेदारों की फेहरिस्त सबसे लंबी है। पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल एक बार फिर रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव लड़ने की कला और संगठन में मजबूत पकड़ उनके पक्ष में सबसे बड़ी दलील है। वहीं दूसरी ओर, अमित जिंदल ने अपनी सक्रियता से मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। कई सामाजिक संस्थाओं का साथ और नेताओं से नजदीकी उनके दावे को वजन दे रही है। इसके अलावा, शाम लाल बंसल, रंजीता मेहता, प्रदीप गोयल और अनिल थापर जैसे चेहरे भी दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक अपनी फील्डिंग सजाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


बंसल कार्ड पर टिकी नजरें, दिग्गजों की भी दावेदारी
विपक्ष में सबसे ज्यादा चर्चा मनीष बंसल के नाम की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष पर न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं, बल्कि हाईकमान का भी भारी दबाव है। माना जा रहा है कि अगर वह मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला बेहद कड़ा हो जाएगा। हालांकि, सुधा भारद्वाज, उपिंद्र कौर आहलूवालिया और रविंद्र रावल जैसे मंझे हुए खिलाड़ी भी कतार में हैं, जो किसी भी वक्त पासा पलट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मोर्चे की धमक: आप, इनेलो और जजपा भी तैयार
आम आदमी पार्टी, झाड़ू के दम पर मैदान मारने को तैयार सुरेंद्र राठी, राजीव मनोचा और अनिल पंगोत्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं इनेलो जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल के भरोसे अपनी खोई जमीन तलाशने की कोशिश में है। जबकि जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के नाम पर मुहर लगाने की अंतिम तैयारी में है।

पॉलिटिकल मीटर
पार्टियां इस बार केवल हवा-हवाई दावों पर नहीं, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट पर भरोसा कर रही हैं। टिकट उसी को मिलेगा जिसकी जनता में पैठ मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed