फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The police took the farmers to the police station for fear of protesting against the CM.

सीएम के विरोध के डर से किसानों को उठा थाने ले गई पुलिस

Thu, 30 Sep 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The police took the farmers to the police station for fear of protesting against the CM.
किसानों को हिरासत में लेती हुई पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। सीएम मनोहर लाल के मोरनी पहुंचने को लेकर टोल प्लाजा चंडीमंदिर से ब्लॉक प्रधान पिंजौर भाकियू गुरजंट सहित अन्य किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरजंट सिंह ने बताया कि वे चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर बुधवार को धरना स्थल पर शांतिपूर्वक बैठे थे। करीब 11 बजे पुलिस ने उन्हें और उनके अन्य किसानों को धरना स्थल से जबरन उठाकर चंडीमंदिर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

गुरजंट सिंह ने कहा कि यह पुलिस की धक्केशाही है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम उनके धरना स्थल से करीब 35 किलोमीटर दूर था। इसके बावजूद उन्हें पुलिस ने धरना स्थल से जबरन उठा लिया। अगर वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक जाने की कोशिश करते तो पुलिस उन्हें कार्यक्रम स्थल के आसपास जाने से रोक सकती थी परंतु उन्हें धरना स्थल से जबरन उठाना पुलिस प्रशासन और बीजेपी सरकार के डर को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से कुचला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके साथ गुुरमेल सिंह गेला, इंद्रजीत सिंह रिंकू, शेर सिंह, अजय शर्मा, लाल सिंह, सन्नी आदि कई किसानों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed