फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The phone came from abroad, one lakh cheated by becoming a friend, the victim complained about the matter to the State Cyber Crime Branch

विदेश से आया फोन, दोस्त बनकर एक लाख ठगे, पीड़ित ने मामले की शिकायत स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच को दी

Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The phone came from abroad, one lakh cheated by becoming a friend, the victim complained about the matter to the State Cyber Crime Branch
पंचकूला। दोस्त बनकर एमडीसी सेक्टर-4 निवासी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्टेट साइबर क्राइम को दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एमडीसी निवासी देवेंद्र महाजन ने पुलिस को बताया कि 30 जून की देर रात 12 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि उनका दोस्त गुरमीत विदेश से बोल रहा है। फोन करने वाले ने शिकायतकर्ता को अपना दोस्त बताकर पूछा कि वह भारत आ रहा है। उसके लिए क्या गिफ्ट लाए। शिकायतकर्ता ने काफी मना किया लेकिन बार-बार पूछने पर रोलेक्स घड़ी लाने को कहा। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को उनके घर के पास ही जमीन लेने की बात कही और प्लॉट की कीमत भी पूछी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने शिकायतकर्ता से बैंक खाता नंबर मांगा ताकि वह उसमें 20 लाख रुपये जमा करवा सके। शिकायतकर्ता ने बैंक खाता नंबर देने से मना कर दिया। आरोपी ने कई बार जिद्द की तो शिकायतकर्ता ने अपने किसी जानकार का बैंक खाता नंबर दे दिया। कुछ मिनट बाद आरोपी ने उसमें पांच लाख रुपये जमा करवाने की बात कही और उसकी पर्ची भी शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी। उसके कुछ ही देर बाद आरोपी ने फोन कर इमरजेंसी होने की बात कही और पांच लाख रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, उसकी मदद करनी है। शिकायतकर्ता ने एक भी पैसा देने से मना कर दिया। अगले दिन एक जुलाई को आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी को फोन किया। उनको बहला फुसला कर एक लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवा लिया। फर्जीवाडे़ का पता चलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed