फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The person injured in the accident that happened 10 days ago died during treatment.

Panchkula News: 10 दिन पहले हुए हादसे में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 17 May 2024 06:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the accident that happened 10 days ago died during treatment.
पंचकूला। 10 दिन पहले चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी थी और फरार हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित मोहन कालका निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चंडीकोटला निवासी कामेशवर दत्त ने शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-9 में सिलाई की दुकान है। उनके साथ भाई ललित सेक्टर-9 में ही केले की रेहड़ी लगाता था। 5 मई को उनका भाई ललित रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-9 से घर के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद वे भी घर के लिए निकले थे। जैसे ही उन्होंने चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट को पार किया तो सामने कुछ लोग इकट्ठे थे। उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें पता चला की उनका भाई ललित सड़क पर घायल हालत में पड़ा है। उसे काफी चोटें लगी थीं और खून बह रहा था। अज्ञात वाहन चालक भाई को टक्कर मारकर फरार हो गया था। इसके बाद वे भाई को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भाई को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। भाई की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed