{"_id":"698110c01655ecae840372a1","slug":"the-panchkula-hallomajra-road-will-remain-closed-for-five-days-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132498-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला-हल्लोमाजरा मार्ग पांच दिन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला-हल्लोमाजरा मार्ग पांच दिन रहेगा बंद
विज्ञापन
सीबीडी लाइन डालने के लिए 15 फीट गहरी खुदाई, शहर को जाम का अलर्ट
पंचकूला–हल्लोमाजरा मार्ग पांच दिन बंद, शहर को जाम का अलर्ट
सीबीडी लाइन डालने के लिए 15 फीट गहरी खुदाई, पंचकूला–चंडीगढ़ के वाहन चालक अपनाएं वैकल्पिक मार्ग
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला–हल्लोमाजरा मुख्य मार्ग पर सेक्टर-15 आयरन मार्केट के सामने धंसी सड़क की मरम्मत में अब पांच दिन और लगेंगे। यहां सीबीडी लाइन डालने के लिए सड़क को करीब 15 फीट तक खोदा गया है। बुधवार से पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा, लेकिन तब तक इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की गंभीर आशंका बनी रहेगी।
प्रशासन ने पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र से चंडीगढ़ जाने और चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि सुबह और शाम के पीक ऑवर में इस मार्ग पर भारी जाम लग सकता है।
रोज जाम से उद्योग और राहगीर परेशान
औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सुबह, दोपहर और शाम अलग-अलग समय पर मार्ग बंद रहने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इससे उद्योगों से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-15, सेक्टर-14 और आसपास के रिहायशी इलाकों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क धंसने के बाद यहां न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है, बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।