फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The pagoda resonated with Har Har Mahadev in Panchkula, influx of devotees throughout the day

पंचकूला में हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तांता

Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with Har Har Mahadev in Panchkula, influx of devotees throughout the day
पंचकूला। श्रावण के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में पूजा अर्चना करने और शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। शाम तक शिवालयों में अपूर्व रौनक नजर आ रही थी। हर हर महादेव..जय ओम शिवकारा..बम बम भोले..की गूंज से शिवालय गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दूध, दही, जल के अलावा अन्य चीजों से अभिषेक किया। सकेतड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान कोविड से बचाव के खास प्रबंध किए गए थे। इसमें भक्तों को शिवलिंग के समीप नहीं जाने दिया गया। दूर से ही व्यवस्था कर दी गई थी कि भक्त शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ा सकें। सकेतड़ी में मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की थी। यहां आने वाले भक्तों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कतार लगाकर जल चढ़ाने दिया गया। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को शिवलिंग पर पुष्प, बेल पत्र, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। मंदिरों में घंटी, घड़ियाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। पंचकूला के पंडित ललित शर्मा ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस माह में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, विल्व पत्र, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए। इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो उसे मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही कस्बों में भी श्रावण मास के पहले सोमवार का उल्लास नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed