फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The owner of the company who doubled the money arrested

पैसे दोगुने करने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The owner of the company who doubled the money arrested
पंचकूला। सेक्टर-16 चौकी की पुलिस ने पैसे दोगुना करने का लालच देकर करीब सौ लोगों के साथ 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उदय प्रताप सिंह निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करके उसके साथ काम करने वाले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ लखनऊ में भी आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरिकेश मौर्य निवासी मोलीजागरां, चंडीगढ़ ने बताया कि वह रियल विजन लेंड डेवलपर्स एंड रियल विजन डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा रियल स्टेट के नाम पर वर्ष 2011 से किस्तों में पैसे जमा करवा रहा था। कंपनी में करीब 100 लोगों की ओर से पैसा जमा करवाया गया है। पीड़ित और अन्य लोगों से कंपनी ने दावा किया था कि उन्हें पांच साल में दोगुने पैसे मिलेंगे। जब पीड़ित अपना लाभ प्राप्त करने के लिए कंपनी के कार्यालय सेक्टर-16 पंचकूला में पहुंचा तो उसे कार्यालय बंद मिला। पीड़ित ने आसपास के लोगों से कंपनी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कंपनी बंद हो गई है। पीड़ित ने कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर आपके पैसे मिल जाएंगे। लेकिन दो महीने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले। इसके बाद कंपनी के एमडी और डायरेक्टर ने फोन उठाने बंद कर दिए। परेशान होकर पीड़ित ने सेक्टर-14 थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed