{"_id":"6af4d563e80c8f9b020d81d1","slug":"preparations-for-the-chhath-festival-intensify-in-kalka-worship-sites-begin-to-be-decorated-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143581-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छठ महापर्व को लेकर कालका में तैयारियां तेज, सजने लगे पूजा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छठ महापर्व को लेकर कालका में तैयारियां तेज, सजने लगे पूजा स्थल
विज्ञापन
तालाबों पर सफाई और सजावट का काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शहर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा-अर्चना के लिए कालका पुलिस स्टेशन के पास अस्थायी छठ घाट तैयार कर दिया गया है। वहीं खेड़ा सीताराम और टिपरा कांगूवाला स्थित तालाबों पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। पूजा स्थलों पर साफ-सफाई और सजावट का काम किया जा रहा है। महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बांस के सूप, दउरा, नारियल, फल, फूल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बिहार की परंपराओं से जुड़े परिवारों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है।
चार दिन तक चलेगा छठ महापर्व
छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। चार दिवसीय इस पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है।