फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The owner kept shouting, the thief fled with the Activa

Panchkula News: चिल्लाता रहा मालिक, चोर एक्टिवा लेकर फरार

Thu, 29 May 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 29 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The owner kept shouting, the thief fled with the Activa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-19 में घर के बाहर कम्यूनिटी सेंटर के पास खड़ी एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब सवा नौ बजे मालिक की आंखों के सामने चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अतुल निवासी सेक्टर-19 ने एक्टिवा मंगलवार शाम करीब 6:50 मिनट पर सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास लॉक लगाकर खड़ी की थी। जब वह रात करीब सवा नौ बजे अपने घर की छत पर सैर कर नीचे आ रहे थे तो उनकी नजर नीचे खड़ी अपनी एक्टिवा पर पड़ी। उन्होंने देखा कि कोई अंजान व्यक्ति एक्टिवा लेकर जा रहा है। वह ऊपर से ही चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक वह नीचे आए तब तक चोर एक्टिवा लेकर जीरकपुर की तरफ भाग गया। पुलिस जीरकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पहचानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed