{"_id":"68b9ef58cef8214dde023e91","slug":"the-negligence-of-caretakers-in-the-shishu-griha-is-extreme-revealed-in-the-surprise-inspection-of-dlsa-panchkula-news-c-87-1-pan1009-126512-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शिशु गृह में केयर टेकरों की लापरवाही की इंतिहा, डीएलएसए के औचक निरीक्षण में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शिशु गृह में केयर टेकरों की लापरवाही की इंतिहा, डीएलएसए के औचक निरीक्षण में खुलासा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के शिशु गृह का डीएलएसए अपर्णा भारद्वाज ने वीरवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शिशुओं की देखभाल में कई गंभीर खामियां का खुलासा हुआ है। शिशु गृह में केयर टेकर बच्चों की देखभाल के बजाय मोबाइल फोन पर रील देखते नजर आए। छोटे बच्चों की दुर्दशा और केयर टेकरों की लापरवाही को देखते हुए अपर्णा भारद्वाज ने महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र लिखा है।
केयर टेकरों की लापरवाही की इंतिहा उस वक्त पार हो गई, जब एक शिशु अपने पालने में उल्टी में सना मिला। शिशु के चेहरे और बालों पर उल्टी लगी हुई थी। उसे बिना साफ किए अकेला छोड़ दिया था। उसी कमरे में मौजूद केयरटेकर सुरिंदर शिशु की देखभाल करने के बजाय अपने मोबाइल फोन में व्यस्त मिली। वहीं दूसरा मामला एक अन्य शिशु की पैंट गीली पाई गई, फिर भी केयरटेकर ने कोई ध्यान नहीं दिया।
शिशु गृह के दौरा के दौरान संस्थान की प्रभारी मिलन पंडित भी मौजूद थीं। अपर्णा के निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं और संस्थान में रखे गए शिशुओं को दी जा रही देखभाल के स्तर पर गंभीर चिंताएं जताई। संस्थान में तैनात अधिकतर केयर टेकर छोटे बच्चों की ज़रूरतों के प्रति लापरवाह पाए गए, जो कि शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सीधा खतरा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी खराब, छत से टपक रहा पानी
कर्मचारियों की लापरवाही के साथ-साथ निरीक्षण के दौरान सुविधा और बुनियादी ढांचे की कमियों को भी उजागर किया। स्वागत क्षेत्र और प्रभारी के कमरे की छत से पानी टपकता मिला। इसके अलावा सुविधा केंद्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए।