फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The needy will soon get plots at concessional rates, Haryana Urban Development Authority has prepared an estimate

Panchkula News: जरूरतमंदों को रियायती दरों पर जल्द मिलेंगे प्लॉट, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयार किया एस्टीमेट

Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The needy will soon get plots at concessional rates, Haryana Urban Development Authority has prepared an estimate
विभाग ने की तैयारी, प्रशासनिक मंजूरी के हाउसिंग फॉर ऑल को जल्द भेजेगा फाइल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का घर का सपना जल्द पूरा होगा। हाउसिंग फॉर ऑल के तहत मिलने वाले एक-एक मरला करीब 724 प्लॉटों का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इनमें पिंजौर कालका अर्बन कांप्लेक्स सेक्टर-27 के 414 और सेक्टर-28 के 310 फ्लैट शामिल हैं। जल्द एस्टीमेट की प्रशासनिक मंजूरी के लिए फाइल एचएसवीपी की तरफ से हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के एडमिनिस्ट्रेटर को भेजा जाएगा।
मंजूरी मिलते ही एचएसवीपी दोनों सेक्टरों में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू करेगा। दरअसल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई 'मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना' के लिए करीब 571 एकड़ जगह का सर्वे किया था। इसमें करीब सेक्टर-27 में करीब 6.79 एकड़ और सेक्टर-28 में 5 एकड़ एरिया में प्लॉट धारकों को जगह दिया जाएगा।
विज्ञापन


1216 जरूरतमंद परिवारों ने किया था, आवेदन
सीएम शहरी आवास योजना के तहत मकान के लिए 13 सितंबर से 19 अक्तूबर 2023 तक 1216 जरूरतमंद परिवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद 1 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक 543 परिवारों ने सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। इसके बाद उपायुक्त द्वारा परिवार पहचान पत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.08 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की आय सत्यापित की गई। जिसके बाद उन सभी परिवारों को जून 2024 में प्लॉट अलॉट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 शहरों के लिए योजना लांच की गई
एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 14 शहरों के 24757 आवेदकों ने प्लॉट के लिए पंजीकरण करवाया है। पहले चरण में इन शहरों में 15250 आवेदकों के लिए उपलब्ध एचएसवीपी, हाउसिंग बोर्ड की भूमि प्लॉट के लिए रजिस्टर्ड की गई है। प्लॉट के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था।



पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स सेक्टर-27 और 28 में हाउसिंग फॉर ऑल के तहत एक-एक मरला के प्लॉट दिए जाएंगे। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। एक-दो दिन में एस्टीमेट की प्रशासनिक मंजूरी के लिए फाइल एचएसवीपी की ओर से हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के एडमिनिस्ट्रेटर को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। -राजीव शर्मा, एसई एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed