{"_id":"68ed2734826d4ed8db05be66","slug":"the-municipal-corporation-stopped-illegal-construction-the-corporation-had-already-issued-notices-panchkula-news-c-61-1-kot1001-103301-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम ने अवैध निर्माण रुकवाया, पहले भी निगम लगा चुका नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम ने अवैध निर्माण रुकवाया, पहले भी निगम लगा चुका नोटिस
Mon, 13 Oct 2025 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शहर के शांत विहार इलाके में लीची के पेड़ों को काटकर किए जा रहे निर्माण कार्य का मुद्दा एक बार फिर गर्माया। लंबे समय से यह मुद्दा सुर्खियों में है हालांकि स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत भी की कि इलाके के कुछ हिस्सों में बिना अनुमति के निर्माण कार्य हो रहा है।
नगर निगम पठानकोट द्वारा बिल्डरों को पहले भी चेतावनी और नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। जानकारी के अनुसार, बिल्डरों ने निर्माण स्थल के चारों ओर ऊंची बाड़ लगा दी थी ताकि अंदर चल रहे निर्माण कार्य को नगर निगम की नजरों से बचाया जा सके। जैसे ही मामला दोबारा नगर निगम के संज्ञान में आया, बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए काम रुकवा दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर समीर डोगरा के मुताबिक शांत विहार इलाके में अवैध निर्माण के मामले लंबे समय से चल रहे हैं और नगर निगम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस जगह पर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे लेकिन बिल्डर फिर भी नियमों का उल्लंघन करते हैं तो निगम इमारत को सील करने की कार्रवाई कर सकता है। स्थानीय लोगों मुताबिक इस इलाके में कई माह से अवैध निर्माण चल रहा था, जिससे न केवल इलाके की सुंदरता खराब हो रही थी, बल्कि लीची के पेड़ों को बेरहमी से काटकर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम ऐसे मामलों की नियमित निगरानी करे ताकि भविष्य में कोई भी शहर के नियमों का उल्लंघन न कर सके। नगर निगम इस मामले की जांच कर रहा है और अधिकारी जल्द इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।