{"_id":"68701c9978155712250fa168","slug":"the-missing-three-year-old-girl-was-handed-over-safely-to-her-family-within-an-hour-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124548-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन साल की लापता बच्ची को एक घंटे में सकुशल परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन साल की लापता बच्ची को एक घंटे में सकुशल परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
पंचकूला। लापता 3 साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने ऑटो चालक की मदद से महज एक घंटे में सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। बच्ची रोती हुई करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी थी। उसकी हालत को देखकर ऑटो चालक भूपेंद्र ने उसे संभाला और पास की सेक्टर-16 पुलिस चौकी में पहुंचाया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए इलाके के मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद में मुनादी करवाई। इस प्रयास का सकारात्मक असर हुआ और कुछ ही देर में परिजनों को बच्ची के बारे में जानकारी मिली। जब सेक्टर-16 के रहने वाले परिजन चौकी पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित देखा तो उनकी आंखों में राहत और कृतज्ञता साफ झलक रही थी। इस सराहनीय कार्य में ऑटो चालक भूपेंद्र की सजगता के साथ-साथ एएसआई सतीश कुमार, महिला मुख्य सिपाही रमनदीप कौर, राइडर-17 पर तैनात सिपाही अंकित और सुरेश की भूमिका भी अहम रही। सभी ने मिलकर बच्ची को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया।