फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The miscreant escaped after snatching the chain of a woman who had gone to get milk

Panchkula News: दूध लेने गई महिला की चेन छीनकर बदमाश फरार

Thu, 13 Mar 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped after snatching the chain of a woman who had gone to get milk
वारदात के बाद जानकारी लेने पहुंची पुलिस।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-2 में घर से दूध लेकर घर जा रही महिला से रात सात बजे झपटमार महिला की चेन छीनकर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव स्टाफ सहित सभी टीमें मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शाम सात बजे सेक्टर-2 निवासी महिला पूनम शाम को घर से दूध लेने गई थी। जैसे ही दूध लेकर आ रही थी। पीछे से काली पल्सर सवार बदमाश महिला के पीछे से बाइक चलाते हुए आया और सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि इस दौरान वह जमीन पर गिर गई और चोटें भी आई हैं। बाइक सवार स्नैचर ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। इस कारण उसका चेहरा नहीं देख पाई। सेक्टर-5 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह, एसीपी दिनेश कुमार व सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज पूजा, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके की जांच की। इस दौरान पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की तीनों क्राइम बांच की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed