{"_id":"67451cf95083d4b42f01e3a4","slug":"the-mayor-got-angry-when-he-came-to-check-the-footpath-ordered-to-suspend-the-supervisor-panchkula-news-c-87-1-pan1001-117300-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फुटपाथ की जांच करने पहुंचे मेयर भड़के, सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फुटपाथ की जांच करने पहुंचे मेयर भड़के, सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के दिए आदेश
विज्ञापन
पंचकूला। ये क्या मजाक बना रखा है। कौन मॉनिटर कर रहा था इसको। आप लोग मौके पर पहुंचकर देखते नहीं हो क्या, कहां क्या हो रहा है। यह गुस्सा नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने दिन में दो बजे औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में निर्माणाधीन फुटपाथ को देखकर अधिकारियों पर निकाला। रेलवे अंडरपास के पास फुटपाथ पर लगीं टाइलों को देखकर इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मेयर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर सिमरनजीत कौर को फोन कर काम की देखरेख करने वाले सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके अलावा इस्तेमाल होने वाला मसाला और टाइलों को जांच के लिए सरकारी लैब में भिजवाया। इस दौरान मेयर ने स्वयं मेटेरियल के लेबल की जांच की। उनको उसमें खामियां मिली। उन्होंने देखा कि आईएसआई मार्का टाइलों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। 1/4 के मानक के हिसाब से भी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में चल रहे कर्व और टाइलों की जांच के भी आदेश दिए। मेयर के साथ नगर निगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार, एसडीओ, जेई सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
टाइलों पर भी उठाए सवाल
महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि टेंडर के मुताबिक पुरानी और नई टाइलों का इस्तेमाल कर्व एरिया में किया जाना था। इसकी भी जांच होगी कि किस अनुपात में टाइलें लगाई जा रही हैं। ऐसा तो नहीं की पुरानी टाइलों को पेंट कर नई के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकतर कर्व एरिया में लाइटें लगा दी गई हैं। अभी पीएमडीए ने यहां सड़कों की रिकार्पेटिंग की है। इसके चलते धूल, मिट्टी और तारकोल के कारण टाइलों में धूल और मिट्टी की एक लेयर बन गई है। इसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है, कि टाइलें नई हैं या पुरानी।