फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The matter of Kejriwal's meeting with the Punjab officials reached the Governor

पंजाब के अधिकारियों के साथ केजरीवाल की बैठक का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने लिखा पत्र, बोले- संज्ञान लें राज्यपाल

Wed, 13 Apr 2022 09:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
The matter of Kejriwal's meeting with the Punjab officials reached the Governor
चंडीगढ़। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर दिल्ली में हुई पंजाब के अधिकारियों की बैठक का मामला अब राज्यपाल के पास पहुंच गया है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने मामले में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि वह इस पत्र का संज्ञान लें और सांविधानिक कार्रवाई करें। उन्होंने गैर राज्य के मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के अधिकारियों की बैठक को संविधान का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की ओर से लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि मुख्य सचिव, बिजली सचिव और पीएसपीसीएल के अध्यक्ष ने दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर सांविधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन किया है, इसलिए इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना अनिवार्य है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोई सांविधानिक अधिकार नहीं है कि वह पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक करें।
विज्ञापन

उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए लिखा है कि केजरीवाल को पंजाब सरकार के अधिकारियों की चल रही बैठक में बैठने का भी अधिकार तक नहीं है। पत्र में लिखा है कि जब भी कोई अधिकारी अपना पद संभालता है तो वह शपथ लेता है कि वह विभाग या सरकार की गोपनीयता को कायम रखेगा। हर राज्य में तैनात अधिकारी के लिए अपने कार्यालय की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ही चलेगा पंजाब का शासन: भाजपा
पंजाब भाजपा इकाई के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों जनता से कहा करते थे कि पंजाब की सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है, लेकिन अगर पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाती है तो पंजाब की सरकार पंजाब से चलाई जाएगी। गुप्ता ने सवाल किया कि जब पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बनाया गया है और पंजाब से संबधित सभी अधिकारियों से बैठक करने और सवाल-जवाब करने के अधिकार पंजाब के मुख्यमंत्री के पास हैं तो फिर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाने का अधिकार किसने और कैसे दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक माह में साबित कर दिया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल की कठपुतली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed