फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The matter of appointment of IPS in the Transport Department in haryana

हरियाणा : परिवहन विभाग में आईपीएस की नियुक्ति पर बोले विज - मुख्यमंत्री ने मेरे आदेशों को ओवररूल किया, मुख्यमंत्री सर्वे सर्वा

Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
The matter of appointment of IPS in the Transport Department in haryana
चंडीगढ़। आईएएस के काडर पद पर आईपीएस की नियुक्ति के बाद गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि कला रामचंद्रन बहुत बढ़िया अधिकारी हैं। मैंने सिर्फ यही कहा था इस मामले में डीओपीटी (डिपार्टमेंट आफ पर्सनल ट्रेनिंग) की अनुमति ली जानी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने मेरे आदेशों को ओवररूल कर दिया। मुख्यमंत्री सर्वे सर्वा हैं। यहां अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विज ने यह बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा विज ने अपने विभाग से सभी पुलिस अधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने विभाग से पूछा है कि कितने पुलिस अधिकारी नान पुलिसिंग के काम में लगे हुए हैं। जाहिर है कि यह जानकारी मिलने के बाद विज इस मामले में कुछ और कार्रवाई करेंगे। फिलहाल उन्होंने इतना कह इस मामले मेें चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

रविवार को ही सरकार ने आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन की नियुक्ति परिवहन विभाग में बतौर प्रमुख सचिव की है। पिछले चार दिन से इस पूरे प्रकरण को लेकर हरियाणा की अफसरशाही में चर्चा है। आईएएस अधिकारी यह नहीं चाह रहे हैं कि कोई आईपीएस अधिकारी काडर पोस्ट पर लगे, लेकिन सीएम ने अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल कर आईपीएस कला रामचंद्रन को परिवहन विभाग में नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को निकली आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में यह आदेश होने थे, लेकिन गृह मंत्री ने फाइल पर यह लिख दिया था कि इस मामले में डीओपीटी की अनुमति आवश्यक है। जिसके कारण मामला सुर्खियों में आ गया और ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed