फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The market of girls started decorating, the decoration inside the houses will be special on Diwali

सजने लगा लड़ियों का बाजार, दिवाली पर घरों के अंदर की सजावट होगी विशेष

Mon, 17 Oct 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The market of girls started decorating, the decoration inside the houses will be special on Diwali
पंचकूला। लड़ियों का शौक रखने वालों के लिए इस बार की दिवाली खास है। छत, टेरेस, गार्डन सजाने के अलावा इस बार लोग घरों के अंदर भी विशेष सजावट कर सकते हैं। इस बार मूर्तियां घरों के अंदर सजावट में चार चांद लगाएंगी। बाजार में आई सेंधा नमक लाइट भी लोगों को काफी भा रही है। बाजार के लाइट विक्रेताओं के अनुसार इस बार बाजार में देशी और चाइनीज दोनों प्रकार की ही लाइटों की डिमांड है। कुछ लोग स्वदेशी खरीदने का मन बनाकर ही घर से निकलते हैं तो कुछ बाजार में लाइटों के दाम देखने के बाद फैसला ले रहे हैं। चाइनीज लाइटें स्वदेशी लाइटों से सस्ती मिलती हैं। हालांकि स्वदेशी लाइटें लंबे समय तक खराब नहीं होती और दुकानदार इनकी गारंटी भी देते हैं।
विज्ञापन

सेंधा नमक लाइट बनी आकर्षण का केंद्र
लकड़ी के डिब्बे पर धार्मिक चिह्न बनाकर उसमें सेंधा नमक भर दिया जाता है। उसके अंदर लाइट लगा दी जाती है। यह काफी आकर्षक लगती है। लोगों में इसके प्रति रुझान भी देखने को मिल रहा है। इसमें शिवलिंग, ओम, ओमकार, स्वास्तिक, कमल और गणेश के डिजाइन मिल रहे हैं। इनकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और श्री गणेश की लकड़ी की मूर्तियों में भी आकर्षक लाइटिंग है।
विज्ञापन

चाइनीज सस्ती और स्वदेशी टिकाऊ
चाइनीज लड़ियां स्वदेशी के मुकाबले काफी सस्ती हैं। ये 70 रुपये से शुरू हो जाती हैं, जबकि स्वदेशी की शुरुआत 250 रुपये से होती है। मगर स्वदेशी लड़ियां ज्यादा चलती हैं और दुकानदार इनकी गारंटी भी लेते हैं। इस बार ज्यादातर लाइटें एलईडी में हैं। ये सामान्य लाइटों की अपेक्षा बिजली की खपत भी बहुत कम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित न्यू लाइट इलेक्ट्रिक्ल के संचालक दीपेश महता ने बताया कि अब लोग स्वदेशी लाइटों को भी तरजीह दे रहे हैं। इस बार सेंधा नमक लाइट का क्रेज है। घर को बाहर से सजाने के साथ-साथ अंदर से सजाने के लिए भी विशेष लाइट इस बार उपलब्ध हैं।
सेक्टर-9 स्थित राना इलेक्ट्रिकल के संचालक नितिन ने बताया कि चाइनीज लाइटें सस्ती होती हैं, इसलिए लोग उनको ही ज्यादा खरीदते हैं। इस बार डिजाइन को थोड़ा अपडेट किया गया है। बाकी तो लाइटें पहले जैसे ही हैं। उम्मीद है कि इस बार लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे।
सेक्टर-7 स्थित द बैलून शॉप के संचालक सुचेत सिंगला ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी में लोग ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। हालांकि दुकानों पर आने वाले ग्राहक रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों की मांग ज्यादा करते हैं। इसी तरह की लाइटें मंगवाई भी गई हैं।

सेक्टर-7 स्थित दुर्गा डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक बबली सिंगला ने बताया कि अभी खरीदारों की संख्या कम है, मगर दिवाली नजदीक आने पर लोग लाइटें खरीदने के लिए निकलेंगे। हर तरह की लाइटें मंगवाई गई हैं, ताकि लोग उनको पसंद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed