फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The main accused of the gang that robbed passersby on the pretext of giving them lifts was arrested from Pinjore Garden.

Panchkula News: लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी पिंजौर गार्डन से गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The main accused of the gang that robbed passersby on the pretext of giving them lifts was arrested from Pinjore Garden.
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूट और जबरन वसूली की 53 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपु निवासी गांव ढंडारडु पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी था। पिछले करीब 12 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंचकूला और मोहाली में स्नैचिंग, लूट, हत्या का प्रयास और हथियार तस्करी सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को 2 जनवरी को पिंजौर गार्डन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदातों में लूटा गया नकद और अपराध में प्रयुक्त सामान की बरामदगी की जाएगी। गिरोह के तीन सदस्य पहले गिरफ्तार हो चुके है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से पंचकूला, मोहाली और अंबाला सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय था। गिरोह हाईवे पर महिला आरोपी के जरिए वाहन चालकों को लिफ्ट के बहाने फंसाता और फिर लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की वारदातों को अंजाम देता था। अब तक गिरोह द्वारा 53 से अधिक वारदातें किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

19 दिसंबर को हुआ था मामला दर्ज, गिरोह के तीन सदस्य पहले ही हो चुके गिरफ्तार
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश निवासी एक ट्रक चालक की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया था। पीडि़त के अनुसार बद्दी से देहरादून जाते समय एक युवती ने लिफ्ट मांगी और बाद में उसके साथियों ने चाकू दिखाकर नकदी, मोबाइल लूट लिया तथा गूगल-पे के माध्यम से 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए थे। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने पहले दो पुरुष आरोपियों और बाद में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed