फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The main accused in the murder of a Scorpio rider in Kotha Sherjang has been arrested

Panchkula News: कोठे शेरजंग में स्कॉर्पियो सवार की हत्या का मुख्यारोपी काबू

Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a Scorpio rider in Kotha Sherjang has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। जगरांव के कोठे शेरजंग में स्कॉर्पियो सवार जसकीरत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ने का दावा किया है। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ रमन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल, मैगजीन व हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी, पेट्रोल से भरी बोतल और एक मोबाइल बरामद किया है। हालांकि शहर में चर्चा है कि आरोपी कुछ लगों के जरिये पुलिस के सामने पेश हुआ है।






एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि जसकीरत की रिवॉल्वर उसके पास है। एसएसपी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच 25 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने जसकीरत सिंह की हत्या कर उसकी नई स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। आरोपी के भाई कुलजीत सिंह निवासी आत्म नगर समेत पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मामले में सात लोगों पर थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। बता दें कि मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने अपने घर जा रहे स्कॉर्पियो सवार युवक की गाड़ी को घेरकर उस पर हमला कर दिया था। बता दें कि रमनदीप सिंह के कबूलनामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें आरोपी ने कहा कि उसने अकेले ही जरकीरत सिंह उर्फ जस्सा को मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed