{"_id":"60f340b78ebc3e736850e7a1","slug":"the-law-of-the-country-is-paramount-does-not-work-on-the-advice-of-anyone-vij-panchkula-news-pkl4204661110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा मामले में अनिल विज की प्रतिक्रिया: देश का कानून सर्वोपरि, किसी के कहने या धरना लगाने से नहीं चलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा मामले में अनिल विज की प्रतिक्रिया: देश का कानून सर्वोपरि, किसी के कहने या धरना लगाने से नहीं चलता
Sun, 18 Jul 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:12 AM IST
सार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार किसान आंदोलन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है। यह धरना प्रदर्शन या फिर किसी के कहने पर से नहीं चलेगा।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है। कानून मेरे या फिर किसी और के कहने से नहीं चलता। विज ने यह प्रतिक्रिया सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज हुए एफआईआर व देशद्रोह के मामलों पर दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा के डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला किया था। उसके बाद आरोपी किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में किसानों को रिहा करने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि देश का कानून किसी के कहने, धरने या किसी की धमकियों से नहीं चलता है। कानून तो अपने ढंग से ही चलता है, इन बातों का कोई असर नहीं होता। विज ने कहा, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 100 दिन खतरनाक हैं। ऐसे में सरकार ने अनलॉक के फैसलों व कोविड मानकों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश सभी डीसी को दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की अंतर्कलह पर ली चुटकी
गृह मंत्री ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर एक बार फिर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई लोगों के लिए एंटरटेनमेंट बन गई है। लोगों के सामने रोजाना कोई न कोई एपिसोड आते रहते हैं। इस पर कुछ अधिक टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।