फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of road repair in Doon area reached the Chief Minister

Panchkula News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा दून क्षेत्र की सड़क की मरम्मत का मुद्दा

Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The issue of road repair in Doon area reached the Chief Minister
कालका। पिंजौर ब्लॉक से सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य व कालका नगर परिषद के पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की और दून क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को सड़कों की खस्ता हालत और परेशानियों से अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन जिला पंचकूला के प्रधान करण सिंह और बीडीसी मेंबर मंदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। सीएम ने मौके पर ही इंजीनियर इन चीफ को फोन करके जल्द सड़कों के निर्माण व मरम्मत का टेंडर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई थी बैठक

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क को लेकर पपलाेहा स्थित गोगमाड़ी पर टगरा, माजरा, कंडियाला, पपलोहा, खेड़ावाली-लेही, बाड़-गोदाम, खुदाबक्श, रडू व आसपास के एरिया के नुमाइंदों और स्थानीय लोगों ने बड़ी बैठक का आयोजन किया था। उस दौरान बीडीसी मेंबर, पार्षद, सरपंच सहित स्थानीय लोगों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद कई निर्णय लिए थे। उनमें सबसे प्रमुख था कि कालका मील से लेकर खेड़ावाली, खेड़ावाली-लेही से खुदाबक्श व करणपुर, चरणीया से बाड़ गोदाम, बाड़ गोदाम से पीपलघाटी सहित आसपास लगती सड़कों की खस्ता हालत पर मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद



इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान करण सिंह, पंचायत समिति ब्लाक पिंजौर के वाइस चेयरमैन राम कृष्ण वर्मा, पार्षद रवि चौधरी, पार्षद कृष्ण लाल बिट्टू, बीडीसी मेंबर मंदीप चौधरी, बीडीसी प्रतिनिधि पवन कुमार, सरपंच जगतार सिंह, लक्की, बीडीसी मेंबर रविकांत, सरपंच भूपिंदर, संजीव सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि बलदेव कुमार, कृष्ण कुमार सरपंच, देवेंद्र कुमार मल्लाह, जगतार सिंह सरपंच , शिव कुमार डोला, धर्मवीर खेड़ावाली, गज्जन सिंह पपलोहा, रामकरण गोरसी खेड़ावाली, लक्की नंबरदार, चमन, मनीष, नायब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed