फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of potholes on the road was raised in the public court, but no solution was found

Panchkula News: सड़क पर गड्ढों का मामला जनता दरबार में उठा, नहीं हुआ समाधान

Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The issue of potholes on the road was raised in the public court, but no solution was found
वाहन चालक और लोगों को होेती है परेशानी, नहीं दिया जा रहा समस्या के समाधान की तरफ ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। बाईपास से लेकर एयरपोर्ट स्टेशन के साथ लगती पंजाब सीमा तक पीडब्ल्यूडी की सड़क लंबे समय से जर्जर हाल में है। यह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों और वाहन चालकों में सरकार और विभाग के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है। कस्बावासी वकील सिंह, राजपाल, हरनेक सिंह, विशाल राणा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुलशन, विनोद कुमार ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से टूटी पड़ी है।
आज तक न तो निर्माण हुआ और न ही इसकी मरम्मत हुई है। इसके चलते ग्रामीण और वाहन चालक पिछले लंबे समय से इस गंभीर समस्या से परेशान हैं। सरकार के नुमाइंदों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद आज तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। कस्बावासी वकील सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बरवाला के सामुदायिक केंद्र में लगाए जनता दरबार में भी उन्होंने इस सड़क की समस्या को प्रमुखता से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सम्मुख रखा था। उस समय पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गौरव जैन ने एक सप्ताह के अंदर इसकी मरम्मत कार्य शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके आश्वासन के 25 दिन बीतने के बाद भी आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों ने बताया कि आजकल यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। वाहन लेकर गुजरना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर हादसे भी हो रहे हैं। इससे जान और माल दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेन सड़क मार्ग पंजाब सीमा को जोड़ता है। इस पर वाहनों की दिनरात भारी आवाजाही बनी रहती है। इस मेन मार्ग से गुजरकर लोग और वाहन चालक पंजाब और चंडीगढ़ आवागमन करते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग और अधिकारियों से आश्वासन तो मिलता है लेकिन यह आश्वासन सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस सड़क का टेंडर होने के बाद मंजूरी मिल गई है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। साढ़े तीन करोड़ की लागत से इस सड़क की मिलिंग कर डबल लेयर से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। - गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

समस्या का समाधान नहीं हुआ
बरवाला से पंजाब सीमा पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन तक टूटी सड़क की मरम्मत की मांग जनता दरबार में उठाए जाने के बावजूद भी आज तक काम शुरू नहीं हुआ है। सरकार और विभाग को इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से हल करवाना चाहिए। -सरदार वकील सिंह

लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार और विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। - नवनीत सिंह

सड़क टूटने की वजह से यहां धूल उड़ती रहती है। टू व्हीलर चालकों को तो बहुत ही ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग को इस गंभीर समस्या पर प्रमुखता से संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत का कार्य करवाना चाहिए। -बलबीर सिंह

बरवाला बाईपास से पंजाब सीमा तक मुख्य सड़क टूटने और मरम्मत कार्य नहीं होने से लोगों में विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी है। सड़क की मरम्मत क्यों नहीं की जा रही है, यह समझ में नहीं आ रहा। -भूपेंद्र सिंह


क्षेत्र के लोग लंबे समय से टूटी सड़क की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। इससे सरकार के विकास के दावे कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं। -गुलशन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed