फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of increased brick prices was raised before the ADC.

Panchkula News: ईंटों के बढ़े रेट का मुद्दा एडीसी के सामने उठाया

Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The issue of increased brick prices was raised before the ADC.
सरपंच एसोसिएशन ने नवनियुक्त एडीसी विवेक आर्य से की मुलाकात, पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी का मिला आश्वासन
विज्ञापन

पंचायतों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सरपंच एसोसिएशन जिला पंचकूला के प्रधान करन सिंह के नेतृत्व में सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार चरनियां और विजय कुमार जौहलूवाल ने नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विवेक आर्य से मुलाकात की। इस दौरान पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, आ रही दिक्कतों और ईंटों के बढ़े रेट का मुद्दा उठाया गया। एसोसिएशन ने विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाली ईंटों के सरकारी रेट में बढ़ोतरी की मांग की।
पदाधिकारियों ने पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति और उनके दौरान आ रही समस्याओं से एडीसी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए समस्याओं का समय पर समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

प्रधान करन सिंह ने बताया कि एडीसी विवेक आर्य ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में जल्द तेजी लाने और पंचायतों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा लागत के अनुसार विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए ईंटों के सरकारी रेट में बढ़ोतरी जरूरी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि एडीसी के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed