{"_id":"6ada756e4cb6b2582e0136c4","slug":"administration-on-alert-over-electricity-employees-strike-control-room-set-up-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142941-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रशासन अलर्ट, पंचकूला में कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रशासन अलर्ट, पंचकूला में कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अक्टूबर तक प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को देखते हुए पंचकूला जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कैंप कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 24 अक्टूबर तक या स्थिति सामान्य होने तक कार्यरत रहेगा।
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बिजली आपूर्ति में बाधा, महत्वपूर्ण बिजली प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष उपमंडल मजिस्ट्रेटों, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा संबंधित बिजली विभागों के साथ समन्वय बनाए रखेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए हैं।
यहां करें संपर्क: बिजली आपूर्ति में बाधा या प्रशासनिक सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0172-2585777 पर सूचना दी जा सकती है।