{"_id":"6833386cedc2caaf520eafbe","slug":"the-historic-shri-kali-mata-mandir-will-be-renovated-arvind-kejriwal-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8197-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा : अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा : अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को श्री काली माता मंदिर में माथा टेका तथा राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आवश्यक संसाधनों के साथ मंदिर का कायाकल्प करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 30 सालों से मंदिर के सूखे पड़े सरोबर में ताजा पानी भरकर इसका पूरी तरह से नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें सरोवर से गाद निकालना, वाटर प्रूफिंग, किनारों पर पत्थर लगाना और रास्तों को बेहतर स्वरूप देना शामिल है।
दोनों नेताओं ने कहा कि मंदिर व सरोवर की पवित्रता बरकरार रखी जाएगी और विरासती वास्तुकला के साथ इसे और अधिक आकर्षक रूप दिया जाएगा। मंदिर का पिछला द्वार, जो श्रद्धालुओं की ज्यादा आमद के दौरान ही खोला जाता है, इसको दोबारा खोलने तथा इसके नवीनीकरण करने का प्रस्ताव है। साथ ही मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों को एक साथ नया स्वरूप दिया जाएगा ताकि वास्तुकला की समरूपता को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं का आगमन अधिक सुगम बनाया जा सके। मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख एवं हिंदू परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं, विशेषकर दूर से आने वाले या आर्थिक कमजोर श्रद्धालुओं के लिए दैनिक लंगर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्माण कार्यों, धरोहर संरक्षण, तीर्थ यात्रा सेवाओं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात के सुचारू प्रबंधन के लिए शहरी एवं धार्मिक योजना माहिरों के परामर्श से एक व्यापक मास्टर प्लाॅन तैयार किया जा रहा है। कहा कि श्रद्धालुओं के हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित एसी हॉल में अपग्रेड किया जाएगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों के साथ महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बदलते मौसम के दौरान सुविधा प्रदान की जा सके। दोनों नेताओं ने कहा कि इस मंदिर का महत्व इस बात से पता चलता है कि यहां प्रतिदिन लगभग 25,000 श्रद्धालु आते हैं, जबकि शनिवार को लगभग एक लाख और नवरात्रि के दौरान लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन भाग्यशाली हैं कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने का अवसर मिला। केजरीवाल ने कहा कि इस मंदिर में काली माता की छह फुट ऊंची प्रतिमा और बंगाल की पवित्र पावन जोत स्थापित है। उन्होंने कहा कि काली माता के मुख्य पवित्र स्थान के अलावा मंदिर परिसर में शक्ति के स्वरूप श्री राज राजेश्वरी जी का भी पुराना मंदिर है। यह दोहरी श्रद्धा इस परिसर को आध्यात्मिक और वास्तुकला दोनों दृष्टिकोणों से अद्वितीय बनाती है।