फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Governor rewarded the players in the district level street cricket tournament.

Panchkula News: जिला स्तरीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Wed, 12 Nov 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Governor rewarded the players in the district level street cricket tournament.

विज्ञापन
पंचकूला। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जिलास्तरीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।
फाइनल में पंचकूला सेक्टर-1 टीम ने विजेता बनकर अटल ट्रॉफी और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। वहीं बरवाला टीम को अश्विनी गुप्ता ट्रॉफी और 51 हजार रुपये प्रदान किए गए। राज्यपाल की पत्नी मित्रा घोष भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी, पंचकूला को 1 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। फाइनल मुकाबले में सेक्टर-1 टीम ने 97 रन का लक्ष्य रखा जबकि बरवाला टीम केवल 55 रन ही बना सकी और 36 रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. घोष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की थीम छक्का लगाओ, नशा भगाओ युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से गली व गांव की छुपी हुई प्रतिभा उभरती है। उन्होंने स्वयं खेलकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला, सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल, गेस्ट ऑफ ऑनर रोहित सिंगला और युवराज कौशिक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में स्कूल, कॉलेज, लेबर कॉलोनी और उद्योग जगत की कुल 116 टीमों आठ जोन में विभाजित होकर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed