{"_id":"6967faa8efffd21c05005f3c","slug":"the-government-will-launch-the-state-level-sade-bujurg-sada-maan-campaign-from-mohali-tomorrow-dr-baljeet-kaur-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-923204-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से कल राज्यस्तरीय साडे बुजुर्ग, साडा मान अभियान की शुरुआत करेगी सरकार : डॉ. बलजीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से कल राज्यस्तरीय साडे बुजुर्ग, साडा मान अभियान की शुरुआत करेगी सरकार : डॉ. बलजीत कौर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार 16 जनवरी को मोहाली से साडे बुजुर्ग, साडा मान राज्यस्तरीय अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसका मकसद वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करना है।
इस दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं और कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा जाएगा। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहल का लक्ष्य प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों तक सभी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच बनाना है और साथ ही उनकी मदद करना है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, ऑर्थोपेडिक देखभाल, ईएनटी सेवाएं, नेत्र जांच के साथ-साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विभाग मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नामांकन, सीनियर सिटीजन कार्ड और एएलआईएमसीओ (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) कार्ड जारी करेगा और राष्ट्रीय वयोश्री
विज्ञापन
योजना से संबंधित सहायता और जानकारी प्रदान करेगा। बाकी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का अगला चरण 26 जनवरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।