{"_id":"6a402c24f8dcb014a80a1e7b","slug":"the-government-should-declare-the-cow-as-the-state-cow-mahamandaleshwar-vishwamitranand-giri-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138034-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमाता को राज्य गो माता घोषित करे सरकार : महामंडलेश्वर विश्वामित्रानंद गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमाता को राज्य गो माता घोषित करे सरकार : महामंडलेश्वर विश्वामित्रानंद गिरी
विज्ञापन
गोरक्षा परिषद चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, प्रशासन और सरकार को सौंपे जाएंगे ज्ञापन
हरियाणा सरकार से गौमाता को राज्य गऊ माता घोषित करने की मांग
गो रक्षा परिषद जिलों में चलाएगी जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गोरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गांव नगल के निकट स्थित आश्रम और गोशाला के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी विश्वामित्रानंद गिरी ने हरियाणा सरकार से गोमाता को राज्य गो माता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर गोरक्षा परिषद प्रदेशभर में हस्ताक्षर और जागरूकता अभियान चलाएगी।
महामंडलेश्वर स्वामी विश्वामित्रानंद गिरी ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि गोमाता को हरियाणा में राज्य गो माता का दर्जा दिलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। छोटे बच्चों को मां के दूध के बाद गाय का दूध पिलाया जाता है, जिसे पौष्टिक माना जाता है। उन्होंने गाय पालकों से अपील की कि वे अपनी गायों को कूड़ा-करकट खाने से बचाएं, क्योंकि इससे दूध की गुणवत्ता प्रभावित होती है और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।