{"_id":"689795393237ae37cf018d76","slug":"the-government-is-thinking-about-the-impact-of-us-tariffs-on-punjab-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-786308-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमेरिकी टैरिफ के पंजाब के पड़े प्रभाव पर सरकार कर रही मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमेरिकी टैरिफ के पंजाब के पड़े प्रभाव पर सरकार कर रही मंथन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है, जिसका असर पंजाब पर भी पड़ रहा है। कपड़ा व खेल उद्योग पर कितना प्रभाव पड़ेगा, इस पर पंजाब सरकार नजर रख रही है।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह इस पर मंथन कर रहे हैं। प्रदेश के किन क्षेत्रों पर इस टैरिफ का प्रभाव पड़ेगा। इसमें विशेष रूप से कपड़ा और खेल उद्योग शामिल हैं। अगले सप्ताह इस प्रभाव को लेकर जानकारी भी साझी की जाएगी। अमेरिका ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में रूस से तेल खरीदने का हवाला देकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था।
पंजाब से अमेरिका को मुख्य रूप से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न और आभूषण, खेल सामान, दवा उत्पाद, परिधान और कपड़ा और हाथ के उपकरण जैसे उत्पाद निर्यात होते हैं। इस कारण नए टैरिफ से पंजाब पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
चीमा ने बांधों का जलस्तर बढ़ने पर कहा कि सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए हुए हैं।