फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The government is giving six thousand rupees on the birth of the second child in the family, a girl.

Panchkula News: परिवार में दूसरी संतान लड़की पैदा होने पर सरकार दे रही छह हजार

Wed, 08 Nov 2023 06:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
The government is giving six thousand rupees on the birth of the second child in the family, a girl.
सूबे में लिंगानुपात को सुधारने और जच्चा-बच्चा की मदद के लिए मातृ वंदना योजना में विस्तार कियाः कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

13321 महिलाओं को अब तक 5.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सूबे में लिंगानुपात को सुधारने और जच्चा-बच्चा की मदद के लिए मातृ वंदना योजना में विस्तार किया है। योजना के तहत दूसरी संतान लड़की पैदा होने पर 6 हजार रुपये सहायता राशि के तौर पर दी जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 13321 महिलाओं को 5.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। यह खुलासा बुधवार को कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने किया।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये दो किस्तों में (3000+2000) दिए जा रहे थे। इस योजना में विस्तार करते हुए अब दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। यह राशि गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दी जा रही है।
विज्ञापन

सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में आंगनबाड़ी वर्करों की तरफ से इस वित्तीय सहायता के लिए फाॅर्म भरे जाते हैं। वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंकड बैंक खातों/डाकघर खातों में की जाएगी। सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को तंदुरुस्त रखने के लिए लगातार कार्यशील है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के योग्य लाभार्थियों के फाॅर्म तुरंत भरने यकीनी बनाए जाएं। लाभार्थी अपने जिले के आंगनबाड़ी सेंटर, दफ्तर बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर और दफ्तर जिला प्रोग्राम अफसर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed